फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Candidates angry to see result of up police recruitment 2018

पुलिस भर्ती के परिणाम में गड़बड़ी से अभ्यर्थी नाराज, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Sun, 09 Dec 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sun, 09 Dec 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates angry to see result of up police recruitment 2018
UP Police - फोटो : फाइल फोटो

उप्र पुलिस भर्ती-2018 की परीक्षा के परिणाम में बेतुके तरीके से नॉर्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में शनिवार को अभ्यर्थियों ने आजाद पार्क के पास प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों के मुताबिक 5 दिसंबर को जारी परिणाम में पहली परीक्षा के अभ्यर्थियों को बेतुके ढंग से 50 अंक तक का नॉर्मलाइजेशन लाभ दिया गया। इस वजह से ज्यादा अंक पाने वाले अभ्यर्थी अनुतीर्ण कर दिए गए। 

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती न्याय मोर्चा एवं रोजगार मांगे इंडिया के सदस्य अंकित परिहार ने कहा कि भर्ती बोर्ड ने 174 अंक पाने वाले को उत्तीर्ण, जबकि 224 अंक पाने वाले छात्र को अनुत्तीर्ण कर दिया, जोकि अन्याय है। अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन को सामान्य ढंग से लागू करने की मांग करते हुए इसे पारदर्शी बनाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के परिणाम, महिला अभ्यर्थियों की परिणाम सूची भी जारी करने की मांग की है। प्रदर्शन में अलीगढ़, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर समेत अन्य कई जनपदों के अभ्यर्थी शामिल हुए। छात्रों ने सुनवाई न होने पर न्यायालय तक लड़ाई लड़ने की योजना बनाई। इस दौरान उप्र पुलिस भर्ती न्याय मोर्चा के अनिल यादव, सुनील, रणविजय, शक्ति, मंगल, शैलेंद्र, शक्ति समेत सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed