फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cambodia temple inugration in sarnath

सारनाथ में कंबोडियाई बौद्ध मंदिर का लोकार्पण

Fri, 28 Feb 2014 09:13 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 28 Feb 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
cambodia temple inugration in sarnath

सारनाथ में कंबोडियाई बौद्ध मंदिर का शुक्रवार को कंबोडिया की राजदूत यो मकाना ने फीता काटकर लोकार्पण किया। मंदिर में साढ़े चार फीट की धम्म चक्र प्रवर्तन मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है।

विज्ञापन


लोकार्पण समारोह के अंतिम दिन कंबोडिया के संघराजा भिक्षु एमलिम हेंग के नेतृत्व में पवित्र परित्रायण सूत्र पाठ संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर का सीमा बंधन हुआ।
विज्ञापन


जैसे ही पूजा समाप्त हुई, श्रद्धालुओं का हुजूम सीमा बंधन में लगे पवित्र सूत्र को पाने के लिए टूट पड़ा। सभी ने सूत्र को तोड़कर शुभ के लिए अपने पास रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों से पूजे जा रहे नौ गोल पत्थर मंदिर परिसर के विभिन्न कोनों पर स्थापित किए गए। बौद्ध भिक्षुओं को दान दिए गए। मंदिर के प्रवक्ता भिक्षु धम्म पाल ने बताया कि सम्राट अशोक की बेटी संघमित्रा ने कंबोडिया में बौद्ध धर्म का विधिवत प्रचार-प्रसार किया था।


आज भी वहां की 95 प्रतिशत जनता बौद्ध मतावलंबी है। उन्होंने भारत और कंबोडिया के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने को मंदिर निर्माण का प्रमुख उद्देश्य बताया।

इस मौके पर कंबोडियन वास्तुकला के आधार पर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएएफ 102 बटालियन की एक कंपनी लगाई गई थी।

लोकार्पण समारोह में सारनाथ के सभी बौद्ध मंदिरों के प्रभारी और विहाराधिपति के अलावा एडीएम फाइनेंस कमला प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed