फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bullying in front of Kumarala Chowki: Chaos at liquor shop, youths kicked and punched each other, Video Viral

कुमराला चौकी के सामने दबंगई: शराब की दुकान पर हुआ बवाल, युवकों में जमकर चले बेल्ट और लात-घूंसे, Video Viral

Fri, 01 Nov 2024 03:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

कुमराला चौकी के सामने शराब की दुकान पर कहासुनी के बाद युवकों के बीच मारपीट हो गई। जमकर हंगाम के बीच पुलिसकर्मी बेबस नजर आए और बाद में थाने से अतिरिक्त बल बुलाने पर विवाद शांत करवाया। पुलिस ने चार नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Bullying in front of Kumarala Chowki: Chaos at liquor shop, youths kicked and punched each other, Video Viral
गजराैला में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गजरौला के कुमराला चौकी के सामने शराब की दुकान पर मामूली कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक-दूसरे पर बेल्ट, लात-घूंसे और थप्पड़ों से हमला बोल दिया। पुलिसकर्मी हमलावरों के आगे बेबस नजर आए और स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। बाद में थाने से पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद ही विवाद शांत हो सका।

विज्ञापन

यह है मामला

यह विवाद बृहस्पतिवार शाम को हुआ। जब चौकी के सामने स्थित एक शराब की दुकान पर कुछ युवक आपस में उलझ पड़े। कहासुनी के बीच मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला शुरू कर दिया। लात-घूंसे चलते रहे और लोग एक-दूसरे पर बेहरमी से वार करते रहे। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक रूप ले गया, और चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में बेकाबू हुए हमलावर

पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन हालत काबू में नहीं आ सके। पुलिसकर्मी बार-बार झगड़ा रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन हमलावर एक-दूसरे पर बेल्ट, लात-घूंसे और थप्पड़ों से हमला करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने के बाद भी नहीं छोड़ा हमला

झगड़े में शामिल एक युवक गिर गया। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह युवक पर बेल्ट से लगातार वार करते रहे। हालात इस कदर बिगड़ गए कि एक महिला भी मारपीट में शामिल हो गई और पुलिस के सामने ही एक पक्ष को पीटती रही। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी इस पूरे घटनाक्रम में पूरी तरह से बेबस नजर आए।

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने के बाद शांत हुआ विवाद

स्थिति को बेकाबू होते देख चौकी से थाने में सूचना भेजी गई, जिसके बाद थाने से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद ही विवाद शांत हो सका। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग चौकी के सामने हुए यह संघर्ष चर्चा में हैं।

चार नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों- तिगरिया भूड़ निवासी मोहित, ऋतिक और कुमराला निवासी दीपक व सुधीर उर्फ सोनू के साथ ही 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed