फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youths misdeed girl student in Bulandshahr

छात्रा से दरिंदगी: नौकरी का झांसा देकर युवकों ने छात्रा को किया अगवा, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

Sun, 03 Sep 2023 10:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 03 Sep 2023 10:39 PM IST
सार

बुलंदशहर में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youths misdeed girl student in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नगर के एक डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से कॉलेज गई थी। वहां से लौटते समय नगर का ही एक गैर समुदाय का युवक उसे रास्ते में मिला। आरोपी ने नौकरी लगवाने के झांसा देकर उसे लिफ्ट दी। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे स्थान पर ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक कार में बैठा दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि नामजद आरोपी धीरज व उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बाद में शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दी है। सीओ अन्विता उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी लगवाने के झांसा देकर लिफ्ट दी थी। गहनता से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हालांकि अधिकारियों ने क्षेत्र के सम्प्रभांत लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है। इसी के चलते मोहल्ले में पुलिस बल को तैनात किया गया है। दुष्कर्म के आरोपी धीरज व उसके तीन अज्ञात साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि धीरज व उसके तीनों अन्य अज्ञात साथियों की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस उनके परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed