फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth suffering from mental stress ends life by hanging; body found hanging from a tree.

Bulandshahar News: मानसिक तनाव में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth suffering from mental stress ends life by hanging; body found hanging from a tree.
गुलावठी। पत्नी से विवाद और मायके चले जाने से मानसिक तनाव में आए युवक ने पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतराया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सीओ दीपक कुमार तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव नत्थूगढ़ी के बाहर एक बाग में राहगीरों ने युवक को पेड़ से फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान गांव भंवरा निवासी आसिफ (24) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। भाई राशिद ने बताया कि आसिफ की शादी नवंबर 2019 में सिकंदराबाद निवासी आसिफा से हुई थी। आसिफ का पत्नी से विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह तनाव में था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला प्रकाश में आया है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed