{"_id":"67ba03f23649f07e8d0cb8ab","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-injury-marks-on-face-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129977-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, चेहरे पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, चेहरे पर चोट के निशान
विज्ञापन
गुलावठी के गांव भटौना में युवक की मौत के बाद मौजूद पुलिस व अन्य ग्रामीण। संवाद
थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी 42 वर्षीय पिंटू प्रजापति की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर में ही पड़ा मिला। मृतक के भाई का कहना है कि पिंटू के चेहरे पर चोट के निशान हैं, आए दिन परिवार के लोगों के साथ उसका विवाद रहता था।
उन्होंने पिंटू की हत्या की भी आशंका व्यक्त की है। हालांकि, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी पिंटू प्रजापति गांवों में फेरी कर अचार बेचने का काम करते थे। साथ ही एक ईंट भट्ठे पर भी मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह को पिंटू अपने घर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके चेहरे पर सूजन थी और होंठ पर निशान थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ पूर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ऋषि प्रजापति व टीटू ने बताया कि उनका भाई पिंटू अलग मकान में रहता था। पिंटू और उसके परिजनों के बीच आए दिन विवाद रहता था। पूर्व में पिंटू की ओर से इस संबंध में थाने में भी शिकायत की गई थी। उन्होंने आशंका जताई की पिंटू की हत्या की गई है।
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पिंटू शराब का आदी था और इसी के चलते घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मृतक पिंटू की पत्नी व दो बेटे व तीन बेटी हैं। हालांकि, मामले में अभी तक थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक के होठों पर निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।