Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 Block Education Officers in the district transferred on the Election Commission's directive

Bulandshahar News: चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के 12 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में तैनात 12 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का तबादला कर दिया गया है। शासन ने तबादले के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी 12 बीईओ को कार्यमुक्त कर दिया गया। इससे जिले के कई ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 16 ब्लॉकों में कुल 13 खंड शिक्षा अधिकारी तैनात थे। इनमें से एक अधिकारी का तबादला नहीं हुआ है, जबकि शेष 12 अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 12 नए खंड शिक्षा अधिकारी जिले में आएंगे। नए अधिकारियों के पहुंचने के बाद उन्हें ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से तबादले के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत सभी संबंधित अधिकारियों को मंगलवार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। नई तैनाती पर अधिकारियों के पहुंचने के बाद ब्लॉकों में शिक्षा विभाग से जुड़े कामकाज को सुचारु रूप से संचालित करने की व्यवस्था की जाएगी। बीईओ के तबादले से ब्लॉक स्तर पर विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इनमें विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षकों से जुड़े कार्य और बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed