Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two arrested with stolen jewellery; a country-made pistol was also recovered.

Bulandshahar News: चोरी के आभूषण के साथ दो गिरफ्तार, तमंचा भी किया बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिफ्तार करते हुए नगर के मोहल्ला चौधरीवाडा में हुई घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए जेवरात, 2250 रुपये की नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौधरीवाडा निवासी अकरम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 नवंबर को परिवार के साथ गाजियाबाद में शादी में गए थे। 14 नवंबर को जब वापस लौटे तो कमरों और अलमारी के ताले टूटे मिले। वहीं, आभूषण नकदी गायब मिली। बताया कि जांच के दौरान पड़ोसी अबूबकर और खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी एलिस उर्फ सुभान के नाम प्रकाश में आए थे। मंगलवार को चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से चोरी किए आभूषण और 2250 रुपये की नकदी, तमंचा बरामद किया गया है।आरोपी अबूबकर पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed