{"_id":"698e0ace5c343b61680756ea","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-seemanchal-express-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111454-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक पैदल ही रेलवे लाइन पार कर रहा था। घटना के बाद जीआरपी व अन्य रेलवेकर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम जांच के शव को अपने साथ ले गए।
खुर्जा नगर के सराय नसरुल्ला मोहल्ला निवासी राम कुमार ने बताया कि उनके भतीजे राहुल (35) नोएडा की निजी कंपनी में सिलाई का कार्य करते थे। राहुल सुबह साढ़े आठ बजे खुर्जा जंक्शन के लिए रवाना हो गए। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सुबह दस बजे टीएडी पैसेंजर ट्रेन आती है, जिसमें बैठकर राहुल को दिल्ली जाना था।
वहीं, जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि राहुल पैदल ही रेलवे लाइन पर चलकर प्लेटफॉर्म पार करने लगे। जब प्लेटफॉर्म नंबर तीन से दो की ओर जाने लगे, तभी दिल्ली की ओर से आ रही नई दिल्ली से जोगबनी बिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी कर्मचारी पहुंचे। जहां शव के हिस्सों को रेलवे लाइन से हटाकर एक जगह इकट्ठा किया गया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिवार के लोग शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। परिजनों ने बताया कि राहुल का सात साल का बेटा लक्ष्य और पांच साल की बेटी कशिश है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कोट--
रेलवे लाइन पार करते वक्त युवक की सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसलिए पंचनामा भरकर शव उनको सौंप दिया गया। - अरविंद कुमार, जीआरपी प्रभारी, खुर्जा जंक्शन

कोट