{"_id":"64eee714e3827b48c9006ac3","slug":"young-man-who-went-to-bathe-in-the-canal-went-missing-under-suspicious-circumstances-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: नहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: नहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 30 Aug 2023 12:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:22 PM IST
सार
नहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नहर की पटरी पर युवक के कपड़े मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार शाम नहर में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नहर की पटरी पर युवक के कपड़े मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी 27 वर्षीय युवक आफाक पुत्र आसमौहम्मद मंगलवार को बुगरासी अपने नाना के घर आया था, शाम को आफाक माकडी नहर पर नहाने पहुंच गया। नहाने से पहले आफाक ने परिजनों को सूचित कर बताया कि वह माकड़ी नहर पर नहाने आया है। काफी देर बीत जाने के बाद आफाक के घर न लौटने पर परिजनों द्वारा तलाश की गई तो आफाक के कपड़े नहर किनारे रखे हुए व उसकी गाड़ी भी किनारे खड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। स्थानीय गोताखोरों द्वारा की गई तलाश में अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन