फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man was beaten up for not giving 500 rupees, broken arm and leg

Bulandshahar News: 500 रुपये नहीं देने पर युवक को पीटा, हाथ-पैर की हड्डी टूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Young man was beaten up for not giving 500 rupees, broken arm and leg
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मधूपुरा गांव में छह दिन पहले 500 रुपये नहीं देने पर आठ लोगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा। युवक के हाथ व पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गई है। अस्पताल में भर्ती युवक को दो दिन बाद होश आया, जिसके बाद उसने परिवार को घटना के विषय में बताया। घायल युवक के भाई ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मधूपुरा गांव निवासी योगेश ने बताया कि 13 जुलाई की रात को खेत पर ट्यूबवेल चलाई गई थी। ऐसे में अगले दिन 14 जुलाई को उसका बड़ा भाई मनीष ट्यूबवेल बंद करने गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग चिंतित हुए। योगेश ने जाकर देखा तो मनीष नलकूप के कमरे में बेसुध लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट थी। ऐसे में पीड़ित परिवार मनीष को खुर्जा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार मनीष को अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जांच में पता चला की बाएं हाथ में कंधे, बाजू व कलाई की हड्डी और पैर में जांघ, कूल्हा और टखने की हड्डी टूट गई है। वहीं सिर में चोट हैं, जिसमें पांच टांके लगे। करीब दो दिन के उपचार के बाद 16 जुलाई को मनीष को होश आया। मनीष ने बताया कि 12 जुलाई को गांव निवासी कुछ युवकों ने शराब पीने को उससे 500 रुपये मांगे, उसने मना कर दिए। इस पर उन्होंने गाली-गलौज की और मनीष ने इसकी शिकायत उनके घर पर करने की चेतावनी दी। इस बात पर उक्त लोग नाराज हो गए। 14 जुलाई की सुबह मनीष को खेत पर अकेला देख सात-आठ लोग लाठी डंडा लेकर आए और उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है घायल युवक के भाई की शिकायत पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed