फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man taken to hotel and shot; bullet hit his hip.

Bulandshahar News: युवक को होटल में ले जाकर की फायरिंग, कूल्हे में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Young man taken to hotel and shot; bullet hit his hip.
बुलंदशहर जिला चिकित्सालय में घायल प्रिंस​। स्क्रीन शॉट - फोटो : Samvad
बुलंदशहर। दोस्त के साथ वलीपुरा नहर पर खाना खाने के लिए गए नगर के राधा नगर निवासी प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन (25 वर्ष) पर उसके परिचितों ने होटल में बुलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रिंस के कूल्हे में गोली लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में भी घायल प्रिंस से घटना की जानकारी ली। वहीं, प्रिंस ने किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इन्कार किया है। प्रिंस के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह मोहल्ला ईंटा रोड़ी निवासी अपने दोस्त हर्षित के साथ स्कूटी से वलीपुरा नहर पर खाना खाने के लिए गए थे। वलीपुरा नहर पर उसके परिचित दो युवक उसे बात करने के लिए बुलाकर महाराणा प्रताप रोड स्थित एक ओयो होटल में बुलाकर ले गए। जहां पहले से ही चार युवक छुपकर बैठे हुए थे।
उनके होटल में पहुंचते ही सभी लोगों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली प्रिंस के कूल्हे में लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। वहीं, फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
प्रिंस के भाई कपिल ने बताया कि सूचना पर जब वह होटल पहुंचे तो होटल में खोखे पड़े हुए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनके भाई पर कई राउंड फायरिंग की। चिकित्सकों ने बताया कि गोली कूल्हे में फंसी हुई है। ऑपरेशन कर गोली को निकाला जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि कुछ दोस्त होटल में खाना खाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर एक युवक ने प्रिंस को गोली मार दी। गोली कूल्हे में लगने से वह घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।


एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को वलीपुरा नहर के पास होटल में 8-10 युवक जोकि आपस में दोस्त हैं। वहां पर खाना खाने के लिए इकट्ठा हुए थे, खाना खाने के दौरान ही किसी बात को लेकर एक युवक ने प्रिंस गुप्ता के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली कूल्हे में लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed