{"_id":"670d49f98c384548570ebc46","slug":"young-man-shot-after-altercation-condition-critical-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123529-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है, जबकि दूसरी गोली मिस हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव गरहरा निवासी बलराम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपने दोस्त केशव के साथ पहाड़पुर गया था। दोस्त की कुछ दिन पहले गांव मौजपुर निवासी चिराग से कहासुनी हो गई थी। समझौते के लिए मौके पर चिराग एवं उसके पिता राजू आए हुए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही राजू निवासी मौजपुर ने गोली चला दी। एक गोली उनकी बाजू में लगी, जबकि दूसरी गोली से वह बाल-बाल बच गए।
इसके बाद राजू जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। वारदात के बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।