{"_id":"57c8619b4f1c1b660b2cb0ea","slug":"young-man-killed-in-shikarpur-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारपुर में बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारपुर में बुखार से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में बृहस्पतिवार को बुखार से एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में बुखार से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू-मलेरियों के मरीजों की भरमार है, जबकि सरकारी अस्पतालों में डेंगू-मलेरिया से इंकार किया जा रहा है।जिले में बुखार के कहर से मरने वालों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शिकारपुर क्षेत्र के जानीपुर कलां गांव में बुखार से शराफत (35) पुत्र नूरी की मौत हो गई। शराफत दो दिन से बुखार से पीड़ित था। वह गांव में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसे दो दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
उसने नगर के निजी चिकित्सकों से दवा ली थी। शराफत के भाई अय्यूब ने बताया कि बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य अफसर डेंगू-मलेरिया से साफ इंकार कर रहे हैं, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के जमकर केस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
युवक के मौत की जानकारी नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजकर मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी। बुखार को लेकर सभी अस्पताल प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
जिला अस्पताल के वार्ड फुल
जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन लगी हुई है। जिला अस्पताल समेत सभी अस्पतालों के वार्ड फुल हैं। वार्डों में एक-एक बेड पर कई-कई मरीज भर्ती हैं। ओपीडी की संख्या भी दो से तीन गुना अधिक हो गई है।
जागे अफसर, गांव में लगाया कैंप
बनैल गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने की बात उजागर होने के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग गया है। बृहस्पतिवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की। मरीजों के स्लाइड टेस्ट लेकर जांच के लिए भेजे गए। डॉ. रमेश ने बताया कि 245 मरीजों की जांच की गई। करीब 56 स्लाइड जांच के लिए भेजे गए हैं।
जलभराव और गंदगी से फैल रहा संक्रमण
बीमारी फैलने का सबसे बड़ा कारण है संक्रमण। नगर क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। नालों में जमा सिल्ट और जलभराव के कारण मच्छर पनपते हैं। इसके कारण बीमारी फैलती है। नगर क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश के बाद जहां लोगों को जलभराव से सामना करना पड़ा तो कीचड़ से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा।
नगर के कालाआम, राधा नगर, कृष्णा नगर, साठा, शेखसराय, शिकारपुर बाईपास, टांडा, वीसा कालोनी, स्याना अड्डा, धमेड़ा अड्डा, इस्लामाबाद आदि जगहों पर जलभराव और सड़क पर जमा कीचड़ से लोगों का जीना दुश्वार है। नगर क्षेत्र में व्याप्त गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैला रहे हैं।