फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SSP takes action against inspector

लापरवाही बरतने और किशोरी से आपत्तिजनक बात करना दारोगा को पड़ा भारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने खेत में पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने आत्महत्या का कारण अपनी मर्जी के खिलाफ हुई शादी को बताया है।

शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव स्थित एक खेत में युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। एकत्रित ग्रामीणों ने युवक की पहचान गांव निवासी एक युवक के रूप में की और उसके परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे के फांसी पर लटकने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर गहनता से जांच पड़ताल की है। पुलिस ने मृतक की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी आत्महत्या का कारण उसकी बिना मर्जी के परिजनों द्वारा की गई शादी है। युवक के पिता ने कहा कि उनका पुत्र सुबह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक के मित्र के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर तनाव में था। वहीं, थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया की की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलनेे पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed