{"_id":"663faa9f900c34c1f50ef860","slug":"young-man-commits-suicide-due-to-mental-stress-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103647-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मानसिक तनाव में युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मानसिक तनाव में युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
आत्महत्या की घटना के बाद घर के बाहर मौजूद भीड़।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरपुर। कस्बा क्षेत्र के स्वामीपाड़ा मोहल्ला में शुक्रवार रात को मानसिक तनाव के कारण 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं, परिजनों ने बिन पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जहांगीरपुर चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि स्वामीपाड़ा निवासी 25 वर्षीय अर्पित ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर के भोपा गांव से है। 15 वर्ष पहले अर्पित के पिता की मौत हो गई थी, तभी से उसकी मां आभा जहांगीरपुर में किराये पर रहकर परिवार का पालन पोषण कर रही थी।
पीड़ित मां आभा ने बताया कि अर्पित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। परिवार में केवल दो ही लोग थे। चार माह पहले ही अर्पित की शादी हुई थी। शादी के बाद अचानक नौकरी छूट गई। इसके बाद घर में क्लेश बढ़ गया और अर्पित की पत्नी मायके चली गई थी। इसी चिंता में कुछ दिनों से अर्पित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मां ने बताया कि शुक्रवार शाम को अर्पित कमरे से बाहर नहीं आया और दरवाजा भी नहीं खोल रहा था। पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजे की कुंदी तोड़कर अंदर गए तो देखा कि अर्पित पंखे पर लटका हुआ था। यह देख होश उड़ गए। तभी अर्पित के शव को लटका देख मां बिलख उठी और उसको पकड़ कर रोने लगी। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।