फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man attacked with sticks and rods, report filed

Bulandshahar News: युवक पर लाठी, डंडों से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Oct 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Updated Wed, 02 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sticks and rods, report filed
सिकंदराबाद। डेयरी में घुसकर आरोपियों ने युवक के साथ लाठी, डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोपियों ने तीन दिन पहले युवक को धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुरा निवासी जहीर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका लड़का रोहित मोहल्ला सरायझाझन में रविंद्र की भैंसों की डेयरी पर काम करता है। मंगलवार को वह डेयरी पर काम कर रहा था। शाम करीब पांच बजे मोहल्ला रामपुरा निवासी आजम, अरशद, सारीन हाथों में लाठी, डंडें लेकर डेयरी में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए रोहित के साथ मारपीट करने लगे। सिर पर डंडे से वारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि तीन दिन पूर्व भी उक्त लोगों ने डेयरी पर आकर रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed