{"_id":"6914b8fe0ac60e9cc20cc05c","slug":"yellow-and-green-houses-emerge-winners-at-the-inaugural-womens-cricket-tournament-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143487-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर येलो और ग्रीन हाउस रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर येलो और ग्रीन हाउस रहे विजेता
विज्ञापन
गुलावठी। सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय गर्ल्स इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार लीग मैचों का रोमांचक आगाज हुआ। इसमें विद्यालय की चारों टीमों रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू चारों हाउस ने भाग लिया।
येलो टीम ने दिए गए लक्ष्य को आठ विकेट शेष रहते पूरा किया। महिला ऑफ द मैच मान्या (येलो हाउस) रही तथा अपनी उम्दा बॉलिंग से सबसे ज्यादा विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का खिताब मानवी (रेड हाउस) को मिला। वहीं दूसरे मैच में ग्रीन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्लू टीम को नौ विकेट से पराजित कर विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। रेड और ब्लू टीम उपविजेता रहीं। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब एलिस (ग्रीन हाउस) को मिला तथा फाइटर ऑफ द मैच माही (ग्रीन हाउस) रही।
विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने छात्राओं के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व कौशल का भी विकास करते हैं। विद्यालय के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट 14 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्पोर्ट्स स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद