फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Yash Selected in National Championship

Bulandshahar News: किराये की पिस्टल से यश ने नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के जीरो कूल शटिंग रेंज के शूटर यश चौधरी ने किराये की पिस्टल लेकर निशाना साध नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है। पिस्टल का लाइसेंस नहीं बन पाने से उसे मजबूरन बिजनौर के एक कोच से किराये पर पिस्टल लेनी पड़ी। नेशलन चैंपियनशिप क्वालीफाई करने के बाद यश चौधरी नेशनल चैंपियनशिप में उप्र की ओर से प्रतिभाग करेेंगे।
विज्ञापन

शिकारपुर स्थित ओलंपियन पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र यश चौधरी नगर के जीरो कूल शूटिंग रेंज पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 42वीं नाॅर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें यश ने प्रतिभाग करने के लिए छह महीने पूर्व .22 प्री का लाइसेंस बनवाने को आवेदन किया। लेकिन पिस्टल के लिए यश का लाइसेंस नहीं बन सका। जिसके बाद यश ने बिजनौर के एक कोच से संपर्क कर किराये पर पिस्टल ली। बताया कि .22 का जिले में किसी के पास भी लाइसेंस नहीं है। किराये पर पिस्टल लेने के बाद 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर मेन वर्ग में प्रतिभाग कर 300 में से 250 अंक प्राप्त किए। बताया कि 250 अंक प्राप्त करने पर उसने नवंबर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पूर्व यश प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed