{"_id":"65c6673e6be718559d03ad64","slug":"xen-gave-approval-to-withdraw-the-case-filed-against-farmers-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-102655-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक्सईएन ने किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक्सईएन ने किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की दी मंजूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों पर बिजली चोरी के दर्ज मुकदमे, जर्जर बिजली के तार व खंभे बदलवाने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलवाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर एक्सईएन अमित कुमार को ज्ञापन दिया। एक्सईएन ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मंजूरी दी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया। इसमें अधिशासी अभियंता ने मौके पर ही चार समस्याओं का निस्तारण करा दिया। किसान रविंद्र सोलंकी व आकाश सोलंकी पर दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे को वापस लेने की समस्या भी शामिल है। जहां जर्जर तार व बिजली खंभे की शिकायत थी, उनको तुरंत बदलवाने के लिए पत्र जारी किया। इसके अलावा अन्य समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, बंटी सिंह लोधी, मोहम्मद कासिफ मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि किसान यूनियन के पदाधिकारी समस्याओं को लेकर आए थे, जिनकी चार समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट हैं।