फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women ran in the 'Runathon' wearing sarees.

Bulandshahar News: रनाथॉन में साड़ी पहनकर दौड़ीं महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women ran in the 'Runathon' wearing sarees.
रनाथॉन में साड़ी पहनकर शामिल हुईं महिलाएं।
अनूपशहर। नगर में परदादा परदादी संस्था की ओर से रविवार को रनाथॉन-आओ साथ चलें नामक सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय शिक्षा से सशक्तीकरण रही। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीण क्षेत्र की करीब 500 से अधिक महिलाएं भी साड़ी और पारंपरिक परिधान पहनक शामिल हुईं।
विज्ञापन


अनूपशहर की सड़कों पर रविवार सुबह एक साथ पांच हजार से अधिक लोग बेटियों के सशक्तीकरण और उनके सम्मान के संदेश के साथ दौड़े। रनाथॉन के दसवें संस्करण में विद्यालयों, गांवों, स्वयं सहायता समूहों, परदादा परदादी स्कूल की छात्राओं और ग्रामीणों के साथ पेशेवर धावकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एपीएल अपोलो फाउंडेशन की हेड-सीएसआर नोनिका राज कुमार रहीं।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रनाथॉन की शुरुआत बेटियों के शिक्षा और खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक छोटे से प्रयास के रूप में हुई थी। इस वर्ष पांच किलोमीटर और दस किलोमीटर की गैर-प्रतियोगी दौड़ आयोजित की गई। पांच किलोमीटर दौड़ में आठ वर्ष और 10 किलोमीटर दौड़ में 14 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की सीईओ सपना वर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस बढ़ाने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में अल्ट्रा रनर अंबिका चौहान नायर, एंड्योरेंस रनर एवं रनिंग कम्युनिटी के संस्थापक मुकुंद नायर, परदादा परदादी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed