फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women raised their voice to speedy justice

त्वरित न्याय को महिलाओं ने बुलंद की आवाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women raised their voice to speedy justice
सीमा सिंह। - फोटो : BULANDSHAHR
त्वरित न्याय के लिए महिलाओं ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र निवासी मासूम दुष्कर्म पीड़ित को त्वरित न्याय मिलने पर जनपद की महिलाओं ने संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि कानूनी रूप से इसी तरह महिलाओं के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए।
जल्द से जल्द पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करे और न्यायालय में भी जल्द सुनवाई के बाद निस्तारण किया जाए। इससे अपराधियों के बीच कानून का खौफ रहेगा, साथ ही समाज में महिलाएं भी सुरक्षित महसूस करेंगी। यकीनन, महिला अपराधों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मामले में पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों व न्याय अधिकारियों की तारीफ की जा रही है। लोगों को इस तरह के निर्णय से एक आस भी बंधी है।
विज्ञापन

न्यायपालिका के द्वारा सुनाया गया यह फैसला ऐतिहासिक है। किसी भी दशा में अपराधियों को बख्शा नहीं जाता है, लेकिन प्रत्येक मामले में त्वरित न्याय की व्यवस्था को अपनाया जाना चाहिए। जिससे खासतौर पर महिला अपराधों पर रोक लग सकेगी। - ज्योति वर्मा, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई प्रकरण में पुलिस व न्यायपालिका की कार्यप्रणाली सराहनीय है। इससे महिलाओं को सशक्त होने का बल मिलेगा। कानून और न्यायपालिका पर विश्वास और भी मजबूत होगा। इससे अपराधों में भी कमी आएगी। - लीना भाटी, समाजसेवी
पुलिस ने पूरे मामले में सराहनीय भूमिका निभाई है। मासूम के साथ हुई वारदात से उसके जीवन में पनपे अंधेरे को खत्म तो नहंी किया जा सकता। हां, लेकिन त्वरित न्याय उसके परिजनों को आत्मबल प्रदान करेगा। - अनीता राज, समाजसेवी

10 दिन में चार्जशीट फाइल करना और 50 दिन के ट्रायल में 24 तारीखों में पूरे प्रकरण को सुनना और आरोपी को दोषी करार देकर उसे सजा सुनाना, वाकई सराहनीय कार्य है। न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है। - अर्चना सिंह, प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed