फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   women help line sakhi

जानकारी के अभाव में दम तोड़ रही डीएम की ‘सखी’

Thu, 03 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
women help line sakhi
महिला हेल्पलाइन - फोटो : ब्यूरो

प्रचार-प्रसार न होने से डीएम की महिला हेल्पलाइन सखी दम तोड़ रही है। 10 माह की लंबी अवधि में सखी हेल्पलाइन पर मात्र 29 महिलाओं ने काल की है। ऐसा नहीं है कि जनपद में महिला अपराध घटे हैं।

विज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तत्कालीन डीएम निधि केसरवानी ने कैंप कार्यालय में सखी हेल्पलाइन का आगाज किया था।

सपा नेता रामगोपाल यादव (अब सपा से निष्काशित) ने भव्य कार्यक्रम में फीता काटकर हेल्पलाइन का शुभारंभ किया था। शुरूआत में हेल्पलाइन का रिस्पांस सामान्य रहा। प्रचार-प्रसार नहीं होने से सखी हेल्पलाइन पर शिकायत आना कम हो गया। 10 माह में मात्र 29 शिकायत ‘सखी’ हेल्पलाइन पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


अंतिम बार हेल्पलाइन पर 23 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी। ऐसा नहीं है कि जनपद में महिला अपराध में कमी आई है। हाल ही में हाइवे पर मां बेटी से गैंगरेप यहीं हुआ था। इसके अलावा महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सखी हेल्पलाइन पर महिलाए शिकायत तो दर्ज करा देती थीं, मगर समस्या का हल नहीं होता था। इसलिए महिलाओं ने सखी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराना ही बंद कर दिया।


महिला हेल्पलाइन का दायरा बढ़ाया जाएगा। हेल्पलाइन को बच्चों की समस्या से भी जोड़ा जाएगा। इस संबंध में अफसरों के साथ मीटिंग हो चुकी है। काम भी चल रहा है।
- आंजनेय कुमार, डीएम।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed