{"_id":"672114e810ba85876803538d","slug":"womans-body-found-hanging-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-124325-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
नरौरा। नगर के मोहल्ला कर्मधर्म जाटवान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव घर के अंदर कमरे में छत के पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। जिसे उतारकर मृतका का देवर चिकित्सालय ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला कर्म धर्म, जाटवान निवासी 23 वर्षीय मीनाक्षी को मंगलवार दोपहर के समय उसका देवर गंभीर अवस्था मे एनएपीएस चिकित्सालय पहुंचा था। जहां चिकित्सकों ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के गले पर फंदे का निशान था। महिला की मौत की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मृत्यु उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकने से हुई है। मृतका की शादी को 5 वर्ष हुए हैं। मृतका के दो पुत्र तीन वर्षीय सुशांत व दो वर्षीय रोबिन हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद