फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman who stole gold earrings from shop arrested along with her husband

Bulandshahar News: दुकान से सोने के कुंडल चोरी करने वाली महिला पति सहित गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। बीते दिनों एक सराफा व्यापारी की दुकान से कुंडलों से भरा पैकेट चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर महिला अपने पति के साथ मिलकर दुकानों से सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देती है। पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गत 26 दिसंबर को एक अज्ञात महिला जहांगीराबाद के सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर कुंडल खरीदने के बहाने आई और कुंडलों से भरे एक पैकेट को चोरी कर रफूचक्कर हो गई। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के दो दिन बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात महिला के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज करवाई। जांच में आरोपी महिला मोदीनगर की निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने कुंडल चोरी करने के आरोप में पिंकी और उसके पति संजय वर्मा निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिर चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया हुआ पूरा माल भी बरामद कर लिया है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी गाजियाबाद में चोरी का मुकदमा दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed