फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman on her way to temple molested, husband attacked with lethal weapons

Bulandshahar News: मंदिर जा रही महिला से छेड़छाड़, पति पर जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मंदिर पूजा के लिए जा रही एक महिला पर अश्लील टिप्पणियां करने के बाद आरोपियों ने विरोध करने पर महिला से बदसलूकी की। बीच-बचाव में आए उनके पति और परिजनों पर दबंगों ने लोहे की रॉड और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रोजाना की तरह बुधवार सुबह मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में खड़े आरोपियों ने छींटाकशी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर दुपट्टा खींचते हुए बदसलूकी की गई। शोर सुनकर पहुंचे पति और उनकी मां के साथ आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी और एकजुट होकर हमला बोल दिया। हमले में वादी के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

हालात बिगड़ने पर पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने 29 दिसंबर को कोतवाली जहांगीराबाद में तहरीर दी थी। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed