फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman held hostage and raped for several days

Bulandshahar News: महिला को बंधक बनाकर कई दिन तक किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को थाने से घर वापस जाते समय अपहरण करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही अगौता पुलिस पर कार्रवाई न करने और थाने से धमका कर भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 30 जुलाई को उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया था। इसकी शिकायत करने के लिए वह उसी दिन शाम को अगौता थाना गई थी। जहां, से उसे फटकार कर वापस भेज दिया गया। जहां से रात करीब आठ बजे पीड़िता पैदल ही अपने गांव वापस जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार युवक उसे मिले, जिन्होंने पीड़िता का रोने का कारण पूछा और देर रात अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता ने उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया। लेकिन, आरोपियों ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। इनमें से एक आरोपी जो कि गांव किसौली का रहने वाला है, वह उसे जबरन अपने घर ले गया। जहां, आरोपी ने उसे कई दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जहां आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसमें आरोपी के परिजन भी उसका सहयोग करते थे। पीड़िता ने बताया कि गत 15 अगस्त को वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। साथ ही थाने में पहुंचकर भी सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी और उसे दुत्कार कर वहां से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed