फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman found unconscious near railway track dies

Bulandshahar News: रेलवे ट्रैक के पास बेहोश मिली महिला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious near railway track dies
बुलंदशहर। नुमाइश ग्राउंड के पास रविवार की सुबह एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बुलंदशहर की सुशीला विहार कॉलोनी निवासी वसीम ने बताया कि उनकी पत्नी मुर्सरत (38) करीब 14 वर्ष से डिप्रेशन की रोगी थीं। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की रात में वह बिना बताए घर से निकल गईं। सुबह उन्हें घर में नहीं पाकर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

गली में लगे सीसीटीवी को चेक करने पर जानकारी मिली कि सुबह करीब 4.30 बजे वह घर से निकल थी। जब वह उनकी तलाश कर रहे थे इसी दौरान पुलिसकर्मी एक महिला का फोटो शिनाख्त के लिए लेकर मोहल्ले में पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने फोटो के आधार पर उनकी पत्नी की शिनाख्त की। जानकारी होने पर वह जिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी मुर्सरत के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे महिला उन्हें नुमाइश ग्राउंड के पास रेलवे ट्रैक किनारे बेहोशी की हालत मिली थीं। उनके सिर पर चोट के निशान थे। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ी बेटी 16 वर्ष की है। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed