फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman duped of Rs 19 lakh

Bulandshahar News: महिला से 19 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 19 lakh
गुलावठी। नगर के गांव औलेढ़ा में एक व्यक्ति ने महिला को जमीन बेचकर 19 लाख रुपये हड़प लिए और बाद में वही जमीन चालाकी से अपनी पत्नी को दान (गिफ्ट डीड) कर दी। पीड़िता को जब ठगी का एहसास हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उसे झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी पीड़िता जयपति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 1 अगस्त 2025 को औलेढ़ा निवासी प्रवीण कुमार से एक जमीन का सौदा किया था। सौदे के मुताबिक, जयपति ने 19 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि प्रवीण के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी थी। इस पूरे लेनदेन और सौदे के दौरान गांव बिसाइच निवासी कृष्णपाल समेत अन्य लोग गवाह के रूप में शामिल थे। आरोप है कि जमीन बेचने और पैसे लेने के मात्र 20 दिन बाद यानी 20 अगस्त 2025 को प्रवीण कुमार ने धोखाधड़ी की नीयत से वही जमीन अपनी पत्नी परमिला के नाम दान-विलेख कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस दान-विलेख में भी वही कृष्णपाल गवाह बना, जो जयपति के साथ हुए सौदे में मौजूद था।
विज्ञापन

इस तरह जयपति के पास न तो जमीन का मालिकाना हक बचा और न ही उनकी मेहनत की कमाई। जब जयपति को इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने अपनी 19 लाख की रकम वापस मांगी, तो न्याय देने के बजाय आरोपियों ने उन्हें और उनके परिजनों को गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। दर-दर की ठोकरें खाने के बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed