{"_id":"6515b78383ba9701b201b116","slug":"woman-dies-in-hospital-after-delivery-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4902-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रसव के बाद अस्पताल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रसव के बाद अस्पताल में महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ ले जाया गया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाने में घटना की तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी तालिब की 22 वर्षीय पत्नी यासमीन गर्भवती थी। वह डिलीवरी के लिए गुलावठी के एक अस्पताल में भर्ती थी। डिलीवरी के दौरान आपरेशन से उसने एक बेटे का जन्म दिया। प्रसव क बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। बुधवार को परिजन उसे मेरठ के एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई।
अस्पताल संचालक का कहना है कि ऑपरेशन के दो घंटे बाद यासमीन के अंदर खून की कमी हो गई। हार्ट कम काम कर रहा था। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक अस्पताल में उसकी मौत हुई है, नवजात स्वस्थ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।