फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman dies during treatment management accused of negligence had been admitted due to blood pressure issues in

बुलंदशहर: उपचार के दौरान महिला की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, बीपी की परेशानी के चलते कराया गया था भर्ती

Fri, 18 Sep 2026 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 07:02 PM IST
सार

ढाकर रोड स्थित एमआर हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं घटना के बाद चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Woman dies during treatment management accused of negligence had been admitted due to blood pressure issues in
इलाज के दौरान महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाकर रोड स्थित एमआर हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं घटना के बाद चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।  सिटी स्टेशन के पास गली नंबर छह निवासी रूपलाल ने बताया कि वह सफाईकर्मी की नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी विमलेश (45) को अचानक घबराहट होने लगी थी और चक्कर आ रहे थे। ऐसे में वह ढाकर रोड स्थित एमआर हॉस्पिटल में दिखाने गए थे। जहां पर चिकित्सक नहीं थे तो स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा दी और अगले दिन आने के लिए कहा। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह अस्पताल गए और पत्नी को दिखाया। जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी पत्नी विमलेश को सुबह 11 बजे भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद परिजनों को बाद में आने के लिए कहा। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे चिकित्सकों ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


आरोप है कि यदि तबीयत गंभीर थी तो पहले सूचना नहीं दी गई और मौत का कारण भी नहीं बताया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक वहां पर नहीं थे। केवल स्वास्थ्यकर्मी ही मौजूद थे, जिसके चलते उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर मोहल्ले के अन्य लोग वहां आ गए, जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई और हंगामा शुरू कर दिया।  हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, अस्पताल के प्रबंधक डॉ. प्रेम का कहना है कि महिला की तबीयत पहले से खराब थी, जिसके उपचार के दौरान मौत हुई है। परिजनों से वार्ता की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का हो गया था रिश्ता, शादी की करनी थी तैयारी  
पीड़ित रूपलाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो गई है, जो इसी वर्ष होनी थी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई थी। घर में शादी को लेकर सभी लोग खुश थे और विमलेश भी खरीदारी में जुटी थी। उनकी मौत के बाद से खुशी का माहौल मातम में पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed