{"_id":"64c3f3492a14b0782901b6c4","slug":"woman-became-pregnant-after-sterilization-sent-legal-notice-to-doctor-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2202-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, चिकित्सक को भेजा लीगल नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, चिकित्सक को भेजा लीगल नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचागांव। नसबंदी कराने के बाद भी महिला के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक को लीगल नोटिस भेजकर दो लाख रुपये हर्जाना देने की मांग की है।
ऊंचागांव के माजरा मड़ैया खुर्द निवासी युवक ने बताया कि अपनी पत्नी का 17 सितंबर 2021 में सीएचसी ऊंचागांव पर आयोजित नसबंदी कैंप में ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के 21 माह बाद पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत रहने लगी। इस पर उसने पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें उसकी पत्नी के 27 सप्ताह दो दिन के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ. शलभ भारती ने बताया कि नसबंदी ऑपरेशन के बाद भी कभी-कभी ऑपरेशन फेल हो जाता है। सफलता की शत प्रतिशत गारंटी नहीं होती।