फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman beaten to death by eight people in Chakla, report filed

Bulandshahar News: चाकला में महिला की आठ लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चाकला में मामूली विवाद के बाद एक महिला की उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


औरंगाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बालका निवासी देवेन्द्र ने जहांगीराबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन 44 वर्षीय छाया राघव की ससुराल गांव चाकला में है। गांव में उनकी बहन के पुश्तैनी मकान का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को उनकी बहन निर्माणाधीन दीवार और बाहर की ओर पड़े रेत पर पानी का छिड़काव कर रही थी। उनके पड़ोस में रहने वाले कलुआ ने अपने प्लॉट में मक्का सूखने के लिए रखी थी। छिड़काव के दौरान पानी मक्का पर चला गया। तभी कलुआ की पत्नी रानी वहां पहुंच गई। साथ ही विरोध जताते हुए छाया के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बाबत छाया ने उसे शांत करने की भी कोशिश की। लेकिन, आरोपी रानी ने पीड़ित की बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी रानी के परिवार की अन्य चार महिलाएं और अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने छाया पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बाद में अन्य लोगों को एकत्र होते देख आरोपी वहां से चली गए। सूचना पर छाया का भाई देवेन्द्र वहां पहुंचा और गंभीर रूप से घायल छाया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी मामले में तहरीर के आधार पर पांच महिलाओं समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 व 191 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। छह माह से थी गांव में छाया
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई देवेंद्र का कहना है कि उनकी बहन छाया अपने अन्य ससुराल वालों के साथ प्रयागराज में रहती थीं। लेकिन, बीते करीब छह माह से अपने गांव चाकला में थी, जहां मकान के निर्माण कार्य की देखभाल कर रही थीं। वारदात के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




वर्जन...

मृतका के भाई देवेंद्र की तहरीर पर रानी समेत पांच महिलाओं व तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा बीएनएस 105 व 191 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं, छाया के शव को भरकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। - अनूप सिंह, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed