फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Winners of essay and poster competition honored

Bulandshahar News: निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Winners of essay and poster competition honored
सिकंदराबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री सीमेंट में कर्मचारियों के बीच हमारी भूमि, हमारा भविष्य पर निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कारखाना प्रबंधक राजीव कुमार जैन मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


एचआर हेड अमित कौशल ने बताया कि कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए हमारी भूमि, हमारा भविष्य विषय पर निबंध, नारे, कविता, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हम साझा प्रयासों से एक बेहतर वातावरण बना सकते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए हमारा महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञापन

पर्यावरण अधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की महत्ता एवं आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। अमित कौशल ने पेड़ पौधों के महत्व और एसी से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। प्लास्टिक के प्रयोग को त्यागने के लिए कपड़ों के थैलों का वितरण किया गया। वहीं, फैक्टरी परिसर में पौधरोपण भी किया गया। सभी कर्मचारियों को पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed