{"_id":"9246dc4c43c7b41bd6d41c179e1cc36d","slug":"wining-election-in-recounting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हार, फिर मिला जीत का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हार, फिर मिला जीत का ताज
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव में कई प्रत्याशी ऐसे भी रहे जो पहले हार गए, फिर जब दोबारा वोटों की गिनती कराई तो जीत का सेहरा सिर पर बंध गया। कई क्षेत्र ऐसे भी रहे, जहां मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद लॉटरी से प्रत्याशियों को प्रधान का ताज मिला।
बता दें कि अगौता और लखावटी ब्लॉक में कम वोटों से हुई हार-जीत को लेकर दर्जनभर गांवों की रिकाउंटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अगौता ब्लॉक के मैथना जगतपुर में आरओ ने पहले उपेंद्र को एक वोट से वियजी घोषित कर दिया। लेकिन जब प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कृपाल ने रिकाउंटिंग कराई तो उन्हें सात वोटाें से विजय मिल गई।
वहीं, महेशपुर में रूबल को 336 वोट मिले और सुधा को 335 वोट। रिकाउंटिंग में भी सुधा को निराशा हाथ लगी। इसी तरह ढकौली में शाहना को 321 मत मिले थे जबकि शहनाज को 314 वोट मिला था। रिकाउंटिंग में भी शहनाज सात वोट से हार गईं।
विज्ञापन
भडौली से हरेंद्र को 379 और उमेश को 359, करकोड़ा से गुलवीर की 334 और लीलासिंह की 330 वोटे थी। प्रतिद्वंदी रहे प्रत्याशियों ने रिकाउंटिंग कराई। लखावटी ब्लॉक के सलेमगढ़ राकेश देवी को 352 और दीपिका को 347 वोट मिले। प्रतिद्वंदी दीपिका ने रिकाउंटिंग कराने को लेकर जमकर हंगामा किया।
अधिकारियों ने मात्र 15 मिनट में ही रिकाउंटिंग खत्म कर औपचारिकता पूरी कर दी। सन्नौट में समीना को 317 और साजिया को 307, खनौदा में तेजवीर को 188, रतनलाल को 184, पूठी नसीराबाद में अमरपाल को 362 और सविता 354 प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों ने दो-दो बार रिकाउंटिंग कराई। इसके बाद भी प्रतिद्वंदियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
इसके अलावा गांव शाहजहांपुर में प्रतिद्वंदी कौशलकांत की मांग पर आरओ एके यादव ने पुर्नमतगणना कराई। पहले मतगणना में सुदेश शर्मा को 322 और कौशलकांत को 310 मत मिले थे। दोबारा मतगणना में सुदेश शर्मा को पांच मत कम पड़ गए और 317 मत मिले, जबकि कौशलकांत को 312 मत मिले। मौजपुर में विजय कुमार 16 मतों से सुदेश से विजयी घोषित किए गए।
डिबाई ब्लॉक के उदयगढ़ी बांगर में चुन्नी सिंह को 361 तथा नरेश को 354 मत मिले। दोबारा काउंटिंग में चुन्नी सिंह को आठ मतों से विजयी घोषित किया गया। बिलोनारूप में हरपाल सिंह व बबलू सिंह क ो 630-630 मत मिले। रिकाउंटिंग में चार मत अधिक मिलने से हरपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया।
सिकंदराबाद के भटपुरा में हार-जीत में चार मतों का अंतर होने के कारण रिकाउंटिंग हुई। रेनू देवी को चार मतों से विजय घोषित किया गया। मौहम्दपुर केहरी में 10 मतों का अंतर होने के कारण रिकाउंटिंग हुई, जिसमें नरेश को 10 मतों से विजयी घोषित किया गया।
मौहम्दपुर कला में प्रत्याशी शाह जफर व दिनेश को 755-755 बराबर मत मिलने पर दोबारा काउंटिंग हुई, जिसमें शाह जफर को 15 मतों से विजयी घोषित किया गया।