{"_id":"588636a74f1c1bbe6bcf3e43","slug":"will-travel-to-agra-moradabad-suhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-मुरादाबाद का सफर होगा सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-मुरादाबाद का सफर होगा सुहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर कसेरकलां के सामने रेलवे क्रासिंग पर करोड़ों की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। यह तहसील का यह एक मात्र फ्लाईओवर होगा। इसके निर्माण से आगरा-मुरादाबाद और दिल्ली-बदायूं का सफर सुहाना हो जाएगा। अभी यहां पर वाहनों को रोजाना घंटों जाम का सामना करना पड़ता है।
हाईवे पर स्थित कसेरकलां के चिलमापुर वाले रास्ते पर पब्लिक अंडर पास बनाया जा रहा है। वहीं, इसके दोनों ओर करीब 50 मीटर रेलवे लाइन को क्रास करते हुए फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। निर्माण के लिए अलीगढ़ मार्ग पर स्थित गांव चौढेरा के निकट अस्थाई प्लांट बनाया गया है।
विज्ञापन
इस मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया है। 40 मीटर चौड़ाई में बनने वाले इस मार्ग का चौड़ीकरण दो भागों में किया जाएगा। प्रथम फेज में इसे टू-लेन (20 मीटर) करने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
मार्ग के मध्य में एक मीटर का डिवाइडर (अलीगढ़ से मुरादाबाद तक) बनेगा। इसमें विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर शिफ्ट हागे। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडर में पौधे लगेंगे। डिवाइडर के दोनों ओर तीस-तीस फीट चौड़ी सड़कें होंगी।
अलीगढ़-मुरादाबाद मार्ग का काम देख रहे एनएच के अधिकारी ने बताया कि मार्ग पर जवॉ, कसेर, चंदोसी व कुंदरकी में लोगों की सुविधा के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। कसेरकलां में रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर (आरओबी) का काम शुरू हो गया है। इसके लिए विभाग सड़क के बराबर लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर भूमि का अधिग्रहण कर चुका है।
वर्तमान क्रासिंग से हटकर कर यह बनाया जाएगा। नरौरा पर गंगा पुल व नहरों पर बने दोनों पुलों की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जाएगी, परंतु उनका सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।