फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   will act on four power Officers.

चार बिजली अफसरों पर गिरेगी गाज

Sun, 24 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
will act on four power Officers.
जिले के चार बिजली अफसरों पर गाज गिरने वाली है। सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद ऊर्जा मंत्री ने चारों अफसरों के खिलाफ एमडी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


एमडी ने चीफ इंजीनियर को चारों अफसरों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए हैं। वहीं चारों अफसरों की कार्रवाई की सुनिश्चितता को देखते हुए अभियंता संघ में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने एसडीओ बुलंदशहर अवधेश कुमार, एसडीओ सिकंदराबाद प्रेम कुमार, एसडीओ स्याना धर्मेन्द्र कुमार और एसडीओ गुलावठी प्रदीप कुमार के खिलाफ ऊर्जा मंत्री यासर शाह से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने चारों एसडीओ पर भाजपा और बसपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा चारों बिजली अफसरों पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार और अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है।

जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद ऊर्जा मंत्री यासर शाह ने पीवीवीएनएल के एमडी को चारों अफसरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री के पत्र के बाद एमडी मेरठ ने चीफ इंजीनियर से चारों के खिलाफ जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है। एमडी मेरठ के निर्देश के बाद चीफ इंजीनियर से चारों अफसरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी हैं।

जनता के प्रति इन बिजली अफसरों का रवैया काफी खराब है। इन अफसरों द्वारा जनता से दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की जाती है। अफसरों की कार्यप्रणाली से सपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इन अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।-दिनेश गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष

किसी भी अभियंता के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। यदि कोई अभियंता अवैध वसूली कर रहा है तो उसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी अभियंता के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई हुई तो हड़ताल कर दी जाएगी।-शिव कुमार, सचिव, अभियंता संघ


एमडी की तरफ से भेजा गया पत्र प्राप्त हो गया है। चीफ इंजीनियर को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मुझे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। -राकेश कुशवाहा अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed