फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife's obscene photos and messages went viral

Bulandshahar News: पत्नी के अश्लील फोटो व मैसेज वायरल किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Wife's obscene photos and messages went viral
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का अपने पति से न्यायालय में वाद विचाराधीन है। बीते दिनों आरोपी पति ने पीड़िता के कुछ फोटो व अश्लील मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर आरोपी धमकी दे रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह कुछ वर्ष पूर्व देहात कोतवाली के एक गांव निवासी युवक से किया था। शादी के बाद से ही आरोपी पति उनकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहा था। आरोपी उनकी पुत्री के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता और उसका मानसिक शोषण भी करता था। इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ उन्होंने मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

आरोपी इसके बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित पक्ष को जान का खतरा बना हुआ है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed