फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   When the supply of jamun increased in the market, the prices decreased

Bulandshahar News: बाजार में बढ़ी जामुन की आवक तो दाम हुए कम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की मुख्य मंडी व बाजारों में इस समय जामुन की आवक बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले तक 250 से 300 रुपये प्रति किलो से गिरकर इसके दाम इस वक्त 150 से 200 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।
विज्ञापन


जामुन जहां खाने में स्वादिष्ट होता हैं, वहीं इसमें मौजूद कई औषधीय गुण इसे और खास बना देते हैं। सब्जी मंडी में जहां अच्छी किस्म के जामुन की कीमत 150 रुपये प्रति किलो है, वहीं शहर की सब्जी मंडियों व रेहड़ी पर यह 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

लाल तालाब स्थित मंडी में जामुन बेच रहे सुरेश व महेंद्र का कहना है कि पिछले एक सप्ताह पहले तक मंडी में जामुन की आवक कम थी। इस वजह से भाव 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जामुन की आवक बढ़ने से मंडी में जामुन का भाव कम होकर 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक हो गया है। इसके शौकीन लोग खूब खरीद कर रहे हैं। जिन लोगों या उनके परिवार को मधुमेह की शिकायत है, वह लोग दाम की परवाह न करते हुए जामुन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed