{"_id":"6786a0bf0db24d481403448c","slug":"when-the-decision-was-not-taken-in-the-panchayat-the-sons-in-law-beat-up-the-in-laws-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-128079-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पंचायत में फैसला नहीं हुआ तो दामादों ने ससुराल वालों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पंचायत में फैसला नहीं हुआ तो दामादों ने ससुराल वालों को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। खुर्जा नगर के गांव मऊखेड़ा में दहेज उत्पीड़न के मामले में पंचायत के माध्यम से बेटियों का राजीनामा कराने आए मायके वालों की दोनों दामादों ने मिलकर जमकर पिटाई की। इसमें ससुर शकील, उनकी पत्नी शकीला, पुत्री अनम और शुमायला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में खुर्जा नगर के मोहल्ला तरीनान निवासी शकील ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शुमायला का निकाह सलमान और छोटी पुत्री अनम का निकाह शहबाज के साथ किया था।
सलमान नगर क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा का रहने वाला है, जबकि दूसरा दामाद शहबाज खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद का रहने वाला है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दोनों पुत्रियों को उनके पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उनसे दहेज की मांग की जाने लगी। गत 9 जनवरी को गांव मऊखेड़ा में दामाद सलमान के घर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
वहां पर छोटा दामाद शहबाज भी आया था। आरोप है कि दोनों दामाद बातचीत के दौरान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उसी दौरान आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीड़ित शकील, उनकी पत्नी शकीला, पुत्री अनम और शुमायला को बुरी तरह पीटा।
पिटाई से वह चारों लोग घायल हो गए। चारों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सलमान, शहबाज समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।