फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches

गेहूं खरीद के एक सप्ताह बाद भी किसानों का छह करोड़ बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
wheat purches
मंडी में रखे गेहूं के बोरे। - फोटो : BULANDSHAHR
गेहूं खरीद के एक सप्ताह बाद भी किसानों का छह करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासनादेश के तहत जिले में गेहूं खरीद 22 जून तक हुई, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसानों को छह करोड़ के भुगतान का इंतजार है, जबकि 72 घंटे में गेहूं खरीद भुगतान का नियम है। अफसरों के अनुसार, खरीद एजेंसियों से किसानों का जल्द भुगतान कराने के लिए संपर्क जारी है।
जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी और इसके लिए 117 क्रय केंद्र खोले गए थे। गेहूं खरीद के लिए पहले 15 जून तक का समय दिया गया था, लेकिन उसके बाद शासन ने इसके लिए 22 जून तक का समय दे दिया था। 16 से 22 जून तक सिर्फ 21 केंद्राें पर ही गेहूं की तौल चली थी और इसके बाद क्रय केंद्र बंद हो गए थे। क्रय केंद्र बंद होने के कारण 12 हजार से अधिक किसान अपना गेहूं बेचने से वंचित रह गए थे। आखिरी दिन तक जनपद में चार गेहूं खरीद एजेंसियों ने 153 लाख क्विंटल से अधिक मीट्रिक टन की खरीद की है। यह गेहूं 45,217 किसानों से खरीदा गया। इस गेहूं की कीमत 30311.324 लाख रुपये रही और इसमें से 29709.79 लाख की राशि का भुगतान हो चुका है। जबकि अभी भी 601.536 लाख की राशि का भुगतान किसान एक सप्ताह से कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह है भुगतान की स्थिति
खरीद एजेंसी गेहूं खरीद एमटी गेहूं खरीद की राशि किया भुगतान शेष राशि
खाद्य विभाग 25500.350 एमटी 5036.319 लाख 4979.788 लाख 56.531 लाख
पीसीएफ 114678.406 एमटी 22648.99 लाख 22117.000 लाख 531.985 लाख
मंडी परिषद 4436.050 एमटी 876.120 लाख 873.000 लाख 3.120 लाख
भा.खा.नि. 8850.25 एमटी 1749.899 लाख 1740.000 लाख 9.899 लाख
गेहूं खरीद एजेंसियों से किसानों की बकाया राशि के भुगतान के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही किसानों का भुगतान हो जाएगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी एक-एक पाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed