फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches

133 करोड़ की हुई गेहूं खरीद, 31 करोड़ भुगतान बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
wheat purches
133 करोड़ की हुई गेहूं खरीद, 31 करोड़ भुगतान बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। एक अप्रैल से लेकर अब तक 68,101 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इस गेहूं की कीमत 133 करोड़ से अधिक है। इसमें से 102 करोड़ से अधिक की राशि का किसानों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 31 करोड़ की राशि का भुगतान शेष चल रहा है। अफसरों का दावा है कि अब समय पर भुगतान हो रहा है और शेष राशि का भी भुगतान करने की तैयारी है।
शासन के आदेश पर इस बार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। गेहूं खरीद के लिए 112 क्रय केंद्र खोले गए। गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के 72 घंटे के भीतर किसान की राशि का भुगतान करने का प्रावधान है। इस बार गेहूं खरीद का शासन से लक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में निर्बाध गेहूं खरीद की जा सकती है। बता दें कि शुरुआत में क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद काफी कम रही। इसे देखते हुए अफसरों की चिंता भी बढ़ गई। इसका एक कारण यह भी रहा कि किसानों को समय पर भुगतान नहीं किया गया। लेकिन अब इस समय गेहूं की खरीद लगातार बढ़ती जा रही है। विभागीय अफसरों के अनुसार, अब तक 133 करोड़ से अधिक की राशि का गेहूं खरीद लिया गया है, जबकि 102 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान हो गया और अब 31 करोड़ की राशि शेष चल रही है। अब तक क्रय केंद्रों पर 19,755 किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद और भुगतान की स्थिति
एजेंसी खरीदा गया गेहूं खरीदा गेहूं भुगतान शेष भुगतान
खाद्य विभाग 10697.350 मी.टन 2112.727 लाख 1672.770 लाख 439.957 लाख
पीसीएफ 51717.290 मी.टन 10214.165 लाख 7842.000 लाख 2372.165 लाख
मंडी परिषद 1410.500 मी.टन 278.574 लाख 159.330 लाख 119.244 लाख
भा.खा.निगम 4082.35 मी.टन 709.410 लाख 580.000 लाख 139.410 लाख
क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। अब किसानों का समय पर भुगतान हो रहा है। जो भुगतान शेष चल रहा है उसे करने की तैयारी चल रही है। जनपद गेहूं की खरीद 15 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेया-ए-करीम, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed