फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weather shifts after rain; temperature reaches 30 degrees.

Bulandshahar News: बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, 30 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और बारिश की संभावना के बीच धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन पहले तेज हवाओं के बीच कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई थी। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई थी। इससे धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम में बदलाव का असर खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल पर भी पड़ सकता है। किसानों महेश और राजवीर का कहना है कि इस समय बारिश होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे फसल की कटाई समय पर की जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed