फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Special semester exams begin today.

Bulandshahar News: आज से शुरू होंगी विशेष सेमेस्टर परीक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के सत्र 2025-26 के अंतिम सेमेस्टर में शामिल विभिन्न पाठ्यक्रमों की विशेष सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 अक्तूबर तक चलेंगी। संबंधित महाविद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विश्वविद्यालय के दो सितंबर को जारी आदेश के तहत विशेष सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से परीक्षा फॉर्म भरवाए गए थे। अब परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी सीसीएसयू की ओर से जारी कार्यक्रम को देख लें और निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पूरी रखने की सलाह दी गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

----
विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने को बचे दो दिन
- सीसीएसयू ने 13 अक्तूबर तक दिया मौका, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सीसीएसयू की दिसंबर 2026 में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क परीक्षा फार्म भरने को अब दो दिन शेष हैं। सीसीएयू ने विद्यार्थियों को 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन फार्म भरने का मौका दिया है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी निर्धारित समय में फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू की गई थी। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, विद्यार्थी 13 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 14 और 15 अक्तूबर को 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ तथा 16 और 17 अक्तूबर को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने का मौका मिलेगा। सीसीएसयू ने संबद्ध महाविद्यालयों को संशोधित समय-सारिणी की जानकारी दे दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि और शुल्क के अनुसार फार्म भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन पूरा कर लें, ताकि अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed