Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

Bulandshahar News: हल्के बादल छाने से बारिश की संभावना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
हल्के बादल छाने से बारिश की संभावना
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोहरा, शीतलहर और पाला पड़ने से बढ़ी ठंड से अब तापमान में बढ़ोतरी होने पर निजात मिल रही है। रात में ठंड और दिन में धूप निकल रही है। ऐसे में मार्गों और बाजारों में रौनक बढ़ रही है। वहीं, हल्के बादल छाने से बारिश की संभावना बनने लगी है। यदि बारिश हुई तो एक बार फिर ठंड में इजाफा होगा।
इस बार ठंड समय पर आई और शुरूआत में इसका असर कम रहा लेकिन उसके बाद कोहरा, पाला और शीतलहर ने रफ्तार पकड़ी तो कंपकंपा देने वाली ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इस बीच पिछले दिनों बारिश भी हुई। उसके बाद ठंड बढ़ी और अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने पर ठंड का रात को अधिक और दिन में धूप निकलने पर कम होने लगा है। आसमान में हल्के बादल भी दिखाई दिए। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिलना शुरू हो गई और हवा की गति कम होने से मौसम कुछ गर्म रहा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा की गति पांच किलोमीटर और आद्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि तापमान में वृद्धि होने से रात में मौसम ठंडा और दिन में गर्माहट वाला रहा। हल्के बादल छाने से बारिश की संभावना बन रही है। यदि ऐसा हुआ तो तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी गेहूं की फसल के लिए ठंड की जरूरत है। यदि बारिश होती है तो यह गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। जबकि आलू समेत सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed