फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

20 साल का रिकार्ड टूटा, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
weather
20 साल का रिकार्ड टूटा, 45 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 45 डिग्री तापमान के बीच गर्मी ने 20 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह की गर्मी अभी जारी रहेगी, लेकिन सोमवार को बादल छाने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बुलंदशहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 11 फीसदी और हवा की गति 18 घंटे प्रति घंटे के हिसाब से चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से लोगों को जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को कुछ हल्के बादल छाने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को तापमान ने पिछले 20 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। आने वाले दिनों में यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो यह और भी रिकार्ड तोड़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर ही टिका रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed