फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, न्यूनतम में आई गिरावट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
weather
अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, न्यूनतम में आई गिरावट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो गई, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। वहीं आगामी दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम में भी दो-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। वहीं, तेज हवा से अभी निजात नहीं मिल पा रही है।

बुलंदशहर में रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 20 किलोमीटर से अधिक रही। जबकि आद्रता कम होकर 16 फीसदी पर पहुंच गई। तेज हवा चलने से लोगों उड़ रही धूल का भी सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि मौसम लगातार अपनी रंगत बदल रहा है। इस बीच अब आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। यदि ऐसा होता है तो इससे गर्मी बढ़ेगी और इसका सामना करना मुश्किल होगा। इस समय बढ़ रही गर्मी से बचने की जरूरत है। ऐसा मौसम स्वास्थ्य को भी खराब कर सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38 और न्यूनतम दो डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बन रही है। आद्रता 29 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर से अधिक रहेगी। इस समय चल रही तेज हवा से भी जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं बन रही है। वहीं, दूसरी ओर लगातार चल रही तेज हवा से गेहूं की पछेती फसल के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं और उनका कहना है कि यदि गर्म हवा चलने लगी तो काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों में इस तरह रहा तापमान
दिनांक-अधिकतम और न्यूनतम तापमान
20 मार्च- 35 और 21 डिग्री
21 मार्च- 35 और 21 डिग्री
22 मार्च- 36 और 20 डिग्री
23 मार्च- 36 और 21 डिग्री
24 मार्च- 36 और 20 डिग्री
25 मार्च- 36 और 21 डिग्री
26 मार्च- 35 और 21 डिग्री
27 मार्च - 37 और 19 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed