फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

36 डिग्री के पार हुआ तापमान, धूप से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
weather
36 डिग्री के पार हुआ तापमान, धूप से लोग परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। रविवार को तेज धूप ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। तेज हवा के बीच भी पसीना छूटने पर मई माह जैसा अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक लगातार तापमान में वृद्धि की संभावना जता रहे हैं।
बुलंदशहर में रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 31 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर के आसपास रही। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। अभी भी लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्म हवाओं का अहसास होने लगा है। इससे जनजीवन पर प्रभाव आया है। ठंड पूरी तरह से गायब हो गई है। अब तो रात को भी ठंड महसूस नहीं हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। मार्च माह में मई की तरह गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। यह सब ग्लोबल वार्मिंग का असर है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आद्रता 47 फीसदी और हवा की गति बढ़कर 14 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले आठ दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान
14 मार्च 33 और 19 डिग्री
15 मार्च 35 और 21 डिग्री
16 मार्च 35 और 19 डिग्री
17 मार्च 35 और 22 डिग्री
18 मार्च 35 और 21 डिग्री
19 मार्च 36 और 21 डिग्री
20 मार्च 36 और 21 डिग्री
बढ़ते तापमान से पछेती गेहूं की फसल हो सकती है प्रभावित
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तक सबकुछ ठीक चल रहा था। ऐसे में गेहूं की बंपर पैदावार की संभावना बन रही थी। लेकिन अब अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से पछेती गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। यह अच्छी बात है कि अगेती गेहूं की फसल पकने की कगार पर पहुंच गई है। जबकि पछेती फसल को पकने में अभी समय लगेगा। जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर भूमि में उगाई गई 30 फीसदी से अधिक गेहूं की फसल पछेती है। जिस तरह से अब तापमान बढ़ रहा है, उसे पछेती गेहूं का दाना पतला होने की संभावना बनने लगी है। यदि ऐसा हुआ तो फसल का उत्पादन कम होगा और इससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed