फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

बादल छाने और बूंदाबांदी से फिर बढ़ी ठंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
weather
बादल छाने और बूंदाबांदी से फिर बढ़ी ठंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में मौसम ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से करवट ली है। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने से पारा गिर गया और ठंड भी बढ़ गई। बूंदाबांदी शुरू होने पर आलू, मटर और सरसों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी तीन दिन तक गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

इस बार मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। गत कुछ दिनों से दिन में धूप निकलने पर ठंड से राहत मिल रही थी। इसके बाद बुधवार दोपहर बाद से ही बादल छाने लगे। बृहस्पतिवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरा दिन बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। इस बीच कभी-कभार धूप भी निकली। इसके चलते तापमान में गिरावट आ गई और ठंड में भी एक बार फिर इजाफा हो गया। वहीं, बूंदाबांदी शुरू होने पर आलू, मटर और सरसों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि इस समय बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को गर्जना के साथ तेज बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड में भी इजाफा होगा। इसके साथ ही तेज हवाओं का भी सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed