फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

Bulandshahar News: दूसरे दिन भी पांच डिग्री पर ठहरी जिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
बुलंदशहर। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को भी पांच डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। सुबह करीब आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते चले। पूरे दिन धुंध सी छाई रही। गलन बढ़ने से लोग पूरे दिन परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक अगले हफ्ते तापमान बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 76 फीसदी और हवा 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दृश्यता करीब पांच मीटर रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार अभी ठंड में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। कोहरा भी पड़ेगा और गलन भी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में धूप निकल सकती है। अगले सप्ताह से मौसम में आंशिक परिवर्तन होने और बारिश होने की संभावना बन रही है। इसमें तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed